सरस्वती शिशु मंदिर सिविल लाइन्स के मेधावी बच्चे सम्मानित

PRAYAGRAJ NEWS: ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर सिविल लाइन्स में अर्धवार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम विशाल सभागार में आज सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की वन्दना से हुआ। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र, छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया गया है। प्रथम स्थान स्वतंत्र कुमार दुबे, अम्बिका गुप्ता,मानस्वी श्रीवास्तव, आयुष चैरसिया, काव्य श्रीवास्तव, आस्था शुक्ला, उर्जित तिवारी, अनवित केशरवानी, अमितेश  त्रिपाठी, सिवाय राज सिंह, देविशा सिंह, सात्विक सिंह, सनत कुमार, सुजोय कुन्दु, अनवी, अंगद पाण्डेय को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य  इन्द्रजीत त्रिपाठी जी ने मेडल व प्रमाण पत्र से पुरस्कृत कर उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *