भजन गायक मनोज गुप्ता के भजनों के साथ राष्ट्रीय रामायण मेला संपन्न

PRAYAGRAJ NEWS: रामायण मेला आयोजन समिति श्रृंगवेरपुर धाम, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, जिला प्रशासन प्रयागराज एवं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग लखनऊ की ओर से आयोजित पांच दिवसीय 36वें राष्ट्रीय रामायण मेला 2025 का समापन प्रसिद्ध भजन गायक मनोज गुप्ता के भक्तिपूर्ण एवं सुरीले भजनों के साथ संपन्न हुआ। मनोज गुप्ता ने अपने भजनों का शुभारंभ गणेश वंदना से किया। उन्होंने दुनिया चले ना श्री राम के बिना, जाना था गंगा पार प्रभु केवट की नाव चढ़ेष्, ष्राम जी से पूछे जनकपुर के नारीष् सहित कई भजनों को प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया स सिंथेसाइजर पर बसंत गुप्ता, ऑक्टोपैड पर प्रशांत भट्टश् तबले पर सूर्या भट्ट एवं ढोलक पर सूजल भट्ट ने सुंदर संगत करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गुरु प्रसाद मौर्य एवं अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति सुधीर नारायण अग्रवाल, रामायण मेला के अध्यक्ष डॉ बालकृष्ण पाण्डेय , महामंत्री उमेश चंद्र द्विवेदी एवं जेएन यादव ने प्रसिद्ध भजन गायक मनोज गुप्ता  का सम्मान अंगवस्त्रम, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह से किया। संचालन महामंत्री उमेश चंद्र द्विवेदी ने तथा  अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान अध्यक्ष डॉ बालकृष्ण पाण्डेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *