समाजवादी मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

असमय हुई बारिश मोथा तूफान से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा व समितियों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव तहसील क्षेत्र में असमय हुई भारी बारिश व मोथा तूफान की वजह से किसानों की खेतों में कटी फसले वह खड़ी धान की फसले बर्बाद हो गई हैं। लेकिन अभी तक तहसील प्रशासन की ओर से सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजे हेतु कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके विरोध में समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव सफात अली शाह व प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव के नेतृत्व में मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दोपहर बाद 3 बजे के करीब मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व जिलाधिकारी प्रयागराज को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी को सौंपा ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने मांग किया है कि तत्काल बरसात से बर्बाद हुई फसलों का आकलन कराते हुए किसानों को मुआवजे से आच्छादित कराया जाए। साथ ही यह भी मांग की गई है कि साधन सहकारी समितियों पर खाद वितरण में व्यापक पैमाने पर मनमानी की जा रही है। जिस पर अंकुश लगाए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर एक सप्ताह में मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए उपाध्याय होगी। ज्ञापन देने के दौरान प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललन सिंह पटेल, विनय सोनकर, राजेश पांडेय, शिवदानी पाल, ओमप्रकाश कुशवाहा, यादवेंद्र अहिर समेत कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *