भानु प्रताप क्लब की जीत में प्रियांशु चमके

सैयद असद कासिम स्मृति राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट
PRAYAGRAJ NEWS: भानु प्रताप सिंह क्लब ने डीएसए क्लब को 124 रन से हराकर सैयद असद कासिम स्मृति राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। इस जीत में प्रियांशु (78 रन, 48 गेंद, सात चैके, पांच छक्के एवं एक विकेट) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मजीदिया कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 31.5 में 230 रन (प्रियांशु 78, शिव गौतम 48, प्रियांश 25, सुमित सिंह 23, हर्षित यादव 3/28, सुधांशु सिंह 3/40, कार्तिकेय तिवारी 3ध्51) बनाए।
जवाब में डीएसए क्लब की टीम 24.4 ओवर में 106 रन (सिद्धार्थ मिश्रा 31, कार्तिकेय तिवारी 22, अंशुमान पटेल 4/19, दिव्यांश यादव 3/18, आदित्य 14, प्रियांशु 1/15) पर सिमट गई। प्रियांशु को उत्तर प्रदेश के पूर्व रणजी क्रिकेटर भारतीय रेलवे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केबी काला ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में सुधीर सोनकर व मोहम्मद नबी ने अंपायरिंग एवं खुर्शीद अहमद एवं मोहम्मद सैफ ने स्कोरिंग की। प्रतियोगिता में शुक्रवार को भानु प्रताप सिंह क्लब और गोपाल दास क्लब के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबलस सुबह 9ः00 बजे से खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *