Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किये जाने की कार्रवाई तेज दिखी। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा के निर्देशन में बीएलओ द्वारा अभियान के तहत घर घर सम्पर्क के जरिये मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किया गया। खालसा सादात में अभियान की देखरेख करने एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने स्वयं भी निर्वाचकों को गणना प्रपत्र की प्रतियां वितरित की। वहीं एसडीएम शैलेन्द्र ने बताया कि रामपुरखास विधानसभा के कुल तीन सौ उन्तालिस मतदेय स्थलों में तीन लाख तीस हजार मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होनें बताया कि गणना प्रपत्र को मतदाता द्वारा सही जानकारी के साथ सम्बन्धित बीएलओ के पास जमा करना होगा। एसडीएम ने बताया कि यह कार्य चार दिसंबर तक पूर्ण किया जाएगा। उन्होने बीएलओ को भी निर्देशित किया है कि अभियान में पूरी पारदर्शिता के साथ गणना प्रपत्र को पूर्ण कराया जाना चाहिए। वही एसडीएम ने राजनैतिक दलों से भी अभियान में बीएलए के माध्यम से गणना प्रपत्र के पूर्ण कराये जाने में सहयोग पर भी जोर दिया है।