Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कोठार मंगोलपुर में श्रीमदभागवत कथा को लेकर कलश यात्रा में आस्था का उमंग
PRATAPGARH NEWS: सगरा सुंदरपुर क्षेत्र के कोठार मंगोलपुर में श्रीमदभागवत कथा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। समाजसेवी डा0 हरिश्चंद्र शुक्ल के संयोजन मे कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को भक्तिभाव में देखा गया। संगीतमयी श्रीमदभागवत कथा को लेकर निकली कलश यात्रा की शुरूआत पुरानी बाजार के हनुमान मंदिर से होते हुए बाबा कालेश्वर धाम व सुंदरपुर बाजार से बाबा नर्वदेश्वर धाम शिव मंदिर पहुंची। भगवान शिव के मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजन अर्चन किया। भगवान द्वारिकाधीश के जयघोष के साथ नाचते गाते श्रीराधे भक्त कलश यात्रा को लेकर कथा स्थली पहुंचे। पहले दिन कथा में व्यासपीठ से स्वामी ओमानंद जी महराज ने कथा के महत्व को समझाया। उन्होने कहा कि भगवान की कथा का रसपान साक्षात अमृत है। संयोजिका सरोज शुक्ला व प्रतीक शुक्ल ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। इस मौके पर शिवमूर्ति तिवारी, समाजसेवी संजय शुक्ल, उमेश तिवारी, बृजेश शुक्ल, अनूप त्रिपाठी, श्याम शंकर पाण्डेय, नागेन्द्र शुक्ल आदि रहे।