Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: शुक्रवार को श्री बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा अक्षय नवमी दिनांक 7 नवंबर 1875 में संस्कृत भाषा में रचित राष्ट्रीय गीत ‘बंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 07.11.2025 से 07.11.2026 एक वर्ष तक चार चरणों में संचालित कार्यक्रम के प्रथम चरण दिनांक 07.11.2025 से 14.11.2025 के शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी के निर्देशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा के आदेशानुसार डॉ विंध्याचल सिंह प्रधानाचार्य के संयोजन में जनपद प्रतापगढ़ के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को बताया गया तथा समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम का गायन किया गया.राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन और अनिल कुमार,प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विजय कुमार गुप्ता के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी प्रकार राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य गीता यादव व उप प्रधानाचार्य डॉ अनीस के निर्देशन में, एसवी इंटर कालेज कटैया प्रतापगढ़ के प्रधानाचार्य डॉ राघवेंद्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में, एपीएस इंटर कालेज भदोही प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य सुनील एम पी मिश्रा के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।