Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विंध्यवासिनी धाम में भव्य खीर वितरण समारोह आयोजित किया गया। युवा तीर्थ पुरोहित पंकज भट्ट और प्रकाश भट्ट ने देश भर से आए देवी के भक्तों के बीच स्वादिष्ट खीर का प्रसाद वितरित किया। श्री मां आदिशक्ति विंध्यवासिनी जग कल्याण सेवार्थ ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पंकज भट्ट और प्रकाश भट्ट ने बताया कि पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न प्रकार के प्रसाद वितरित करने की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। इस अवसर पर भी दोनों भाइयों ने अपने संस्था के माध्यम से भक्तों के बीच निशुल्क प्रसाद वितरित किया। मां विंध्यवासिनी परिक्रमा पथ पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और भक्तों की सेवा में जुटे रहे।