Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता बनने की प्रक्रिया के तहत समाजवादी पार्टी के सदस्य विधान परिषद डॉ. मानसिंह यादव के प्रतिनिधि रईस अहमद अपनी पत्नी के साथ सदर विकास खण्ड कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी धीरज यादव को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आवेदन पत्र सौंपा।इस अवसर पर डॉ. मानसिंह यादव प्रतिनिधि ने कहा कि यह चुनाव शिक्षकों, शिक्षा-मित्रों, कर्मचारियों और बेरोज़गार युवाओं की आवाज़ को सदन तक मज़बूती से उठाने की ज़िम्मेदारी का चुनाव है। उन्होंने कहा कि डॉ मानसिंह यादव सदस्य विधान परिषद अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने लगातार शिक्षामित्रों के समायोजन,व वित्तविहीन शिक्षको व कर्मचारियों की समस्याओं और पुरानी पेंशन बहाली जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाया है। समाजवादी सरकार बनने पर शिक्षामित्रों का समायोजन पहली प्राथमिकता होगी और पुरानी पेंशन बहाली पर भी तत्काल कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में शिक्षकों, शिक्षा-मित्रों और कर्मचारियों की सभी प्रमुख मांगों को शामिल किया था, जो समाजवादी पार्टी की गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के हक और समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहती है।