Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के मलाक पिंजरी गांव में खेत में खड़ी बाजरे की फसल काटने का विरोध करने पर विपक्षी पीड़ित के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे , पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । मलाक पिंजरी निवासी सत्यम पुत्र मिश्रीलाल ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपने खेत में बाजरा बोया था , सत्यम ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह खेत की ओर गया तो देखा कि उसके विपक्षी खेत में खड़ी कच्ची फसल को काट रहे हैं। सत्यम का आरोप है कि जिसका विरोध करने पर आधा दर्जन के करीब विपक्षी उसको गाली गलौच करते हुए मारपीट कर परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे , फसल कटने से करीब 90 हजार का उसका नुकसान हो गया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मलाक पिंजरी को चकिया निवासी नीरज कुमार , अमित कुमार , पारसनाथ व पारूल देवी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।