Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के एक स्कूल की वैन चला रहे चालक के साथ अज्ञात बाइक सवारों ने मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देकर चले गए , पीड़ित चालक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है ।
सैनी कोतवाली के अटसरॉय गांव निवासी महेश प्रसाद शर्मा पुत्र केदार नाथ ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अजुहा कस्बे के एक स्कूल की वैन चलाता है , महेश प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की दोपहर तीन बजे के करीब वह स्कूल वैन में बच्चों को लेकर ऊंचरावा जा रहा था , ऊंचरावा गांव पहुंचकर बच्चों को उतार रहा था इस दौरान पथरावा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसकी वैन में टक्कर मार दिया इस बात का विरोध करने पर बाइक सवार गाली गलौच करते हुए मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया । पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।