Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर शासन की मंशा के अनुरूप शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज देवखरपुर सिराथू में राष्ट्रीय एकता स्वाभिमान देश प्रेम की भावना का प्रतीक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गीत को प्रार्थना स्थल पर सामूहिक रुप से गाया गया। कालेज के प्रधानाचार्य संजय भद्र ने इसके ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व पर बच्चों को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को चार चरणों में साल भर मनाया जाएगा। जिससे लोगों के अंदर राष्ट्रभावना को जागरूक किया जा सके। इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में सभी मिलकर बनाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कोमल कुमार यादव,परितोष त्रिपाठी,आलोक रंजन, श्याम बाबू, प्रीतेश कुमार, संजय कुशवाहा और विमला देवी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।