वंदे मातरम दिवस पर बच्चों के बीच कराई गई प्रतियोगिता

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगीरा में वंदे मातरम की 150 वीं जयंती मनाई गई।  शिक्षक विकास कुमार ने स्कूल के सभी बच्चों को इसके बारे में बताकर बच्चों ने साथ  वंदे मातरम की गीत का कार्यक्रम किया। इसके बाद बच्चों के बीच वन्देमातरम पर  लेखन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। शिक्षक ने बताया कि वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक साल तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का उद्घाटन 7 नवंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जिसमें एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया गया। इस आयोजन में देशभर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन और डाक टिकट व सिक्के का विमोचन शामिल है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। यह स्मरणोत्सव 7 नवंबर, 2025 से 7 नवंबर, 2026 तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *