Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के अंतर्गत देवीगंज बाजार में लगने वाला दो दिवसीय दशहरा मेला शुक्रवार की भोर सकुशल सम्पन्न हो गया। मेले के दूसरे दिन गुरुवार को मेला देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी जिसमे आसपास के गांवों के ही नही बल्कि दूरदराज के गांवों के लोग शामिल हुए और मेले का आनन्द लिया।दशहरा मेले पर पूरा बाजार दूधिया रोशनी से नहाया रहा।रंग-बिरंगी लाइटों व झालरों ने मेले का आकर्षण बढ़ाया।मेले में लगे मीना बाजार में महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की और चाट-फुल्की समेत झूले का भी खूब आनन्द लिया।मेले में निकले रामदल की कमेटी के सदस्यों द्वारा पूजा-आरती की गई।कमेटी द्वारा आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर व बैच लगाकर स्वागत -सम्मान किया गया।मेले में एक से बढ़कर एक कलात्मक चौकी निकाली गई जिसकी प्रस्तुति देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी हुआ जिसको लोगों ने देखा और सराहा।सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थानाध्यक्ष कड़ाधाम त्रिलोकीनाथ पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।मेला कमेटी के आयोजक अरुण केशरवानी ,प्रमुख संरक्षक नियाज़ अहमद सिद्दीकी व बउवा साहू समेत कमेटी के अन्य सदस्यों ने मेले में आए सभी आगंतुकों का आभार जताया और मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर अध्यक्ष नीरज साहू, प्रबंधक रमेश चन्द्र सोनकर, महामंत्री उमेश पटेल, कोषाध्यक्ष मोनू मोदनवाल, सचिव श्यामू अग्रहरि, कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रकाश पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ पीके सिंह, प्रमोद साहू, संजय मिश्रा उपकोषाध्यक्ष अंकित साहू समेत बृजेश विद्यार्थी, विकास पाल, होरीलाल अग्रहरि, ओमप्रकाश मोदनवाल, सुमित साहू, नमन मोदनवाल, गोविंद पाल , शिवम साहू , मनीष साहू आदि लोग उपस्थित रहे।