Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: अमौली ब्लाक के सैठी गांव स्थित महाबली कौशल प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने शिरकत की। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि कौशल विकास केंद्र ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने भविष्य को सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसे कार्यक्रम युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। केंद्र के संचालक अर्पित पटेल ने बताया कि संस्थान में कंप्यूटर, सिलाई-सैंपलिंग सहित विभिन्न ट्रेडों में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम में प्रशिक्षु, प्रशिक्षक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के निदेशक ने किया। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नीलम सिंह चौहान (जिला कौशल प्रबंधक), अर्पित पटेल, अशोक प्रधान, श्याम बिहारी, ओम प्रकाश पाल, मालती वर्मा, विनोद वर्मा, अतुल पटेल, राम स्वरूप वर्मा, शिवपूजन सैनी, शुभम सैनी और तुषार गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।