Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एण्टी रोमियो टीमों ने बाजारों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर चलाया अभियान
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज–5.0” के तहत शुक्रवार को जनपद के सभी थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में एण्टी रोमियो टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने शासन और पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं जैसे – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि के बारे में बताया। साथ ही वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दी गई।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें उपलब्ध सरकारी सहायता से जोड़ना रहा।