शांति भंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो वारंटी दबोचे गए

FATEHPUR NEWS: पुलिस ने शुक्रवार को कानून व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के तहत अलग-अलग अभियानों में कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया। शांति भंग की कार्रवाई के तहत पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। इनमें थाना सुल्तानपुर घोष, थाना ललौली और थाना खखरेरू से एक-एक आरोपी शामिल हैं। वहीं वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ में थाना कल्यानपुर और थाना कोतवाली पुलिस ने एक-एक वारंटी को गिरफ्तार किया। जबकि यातायात नियंत्रण अभियान के तहत कुल 123 वाहनों का चालान किया गया, एक वाहन को सीज किया गया और 3,000 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इन अभियानों का उद्देश्य कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *