राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस विभाग ने किया सामूहिक गायन

पुलिस कार्यालय व सभी थानों पर गूंजा “वंदे मातरम्”
FATEHPUR NEWS: देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जनपद में पुलिस विभाग द्वारा सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। इस दौरान देशभक्ति का माहौल पूरे परिसर में गूंज उठा। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों और कार्यालयों पर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संबंधित कार्यक्रम का अवलोकन किया गया और राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत के माध्यम से एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *