“वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सामूहिक गायन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ से हुआ लाइव प्रसारण
FATEHPUR NEWS: राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार महात्मा गांधी सभागार फतेहपुर में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की उपस्थिति में अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं और समाज में एकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हैं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *