Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो:मोहम्मद नुजैफ
PRAYAGRAJ NEWS: मोहम्मद नुजैफ के बहुमुखी खेल (20 रन एवं चार विकेट) राइजिंग स्टार क्लब ने भानु प्रताप क्लब को 27 रन से हराकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालिका एवं बालक क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किया। चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में राइजिंग स्टार क्लब ने 34.5 ओवर में 129 रन (दीपेश 29, मोहम्मद नुजैफ 20, रतन दीप 18, जय कुमार 13, राज 2/12, रितेश 2/27, अर्पित 2/33) बनाए। जवाब में भानु प्रताप क्लब की टीम 28.5 ओवर में 102 रन (ओम जायसवाल 32, मोहम्मद नुजैफ 4/26, नितिन 17, रमन सिंह 2/13, दीपांश सिंह व जय कुमार के विकेट) पर सिमट गई। मैच में हितेश श्रीवास्तव व ऐमन सिद्दीकी अंपायर एवं आशीष भारतीय स्कोरर रहे।