गोपाल दास क्लब फाइनल में असद कासिम स्मृति अंडर-16 क्रिकेट : शिव गौतम का शतक व्यर्थ

फोटो-असद कासिम स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट में विकास सिंह को मैन ऑफ द मैच देते अस्करी अब्बास
PRAYAGRAJ NEWS: गोपाल दास क्लब ने भानु प्रताप सिंह क्लब को तीन विकेट से हराकर सैयद असद कासिम स्मृति राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। विजेता टीम के केशव शुक्ला (64 रन, गेंद, दस चौके, तीन छक्के) ने आतिशी पारी खेली जबकि भानु प्रताप सिंह क्लब के शिव गौतम का शतकीय प्रयास (101 रन, 104 गेंद, नौ चौके, चार छक्के) उनकी टीम के काम नहीं आ सका। मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 219 रन (शिव गौतम 101, प्रियांश 31, अंशुमान पटेल 17, अभिजीत सिंह 2/25, विकास सिंह 2/41, कृष्ण यादव 2/48) बनाए। जवाब में गोपाल दास क्लब ने 34.2 ओवर में 7 विकेट पर 220 रन (केशव शुक्ला 64, मोहम्मद बशर 39, विकास सिंह 34, आर्यन श्रीवास्तव 26, दिव्यांश यादव 3/35, प्रियांशु 1/35, शिवम पटवा 1/47) बना लिए। विकास सिंह को एजीयूपी के क्रिकेटर अस्करी अब्बास ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में मोहम्मद आरिफ व मोहम्मद नबी ने अंपायरिंग एवं खुर्शीद अहमद व मोहम्मद सैफ ने स्कोरिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *