Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को विकास भवन परिसर में आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे। अपने संबोधन में विधायक पटेल ने कहा, “आज समूह की महिलाएं उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के सहयोग से अपने विभिन्न उत्पादों को बेचकर स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।” उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक सहित बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं एवं अधिकारी उपस्थित थे। समापन समारोह के दौरान महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, खाद्य पदार्थ, और अन्य स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी की सराहना की गई।