Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराध रोकथाम, अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में अपर पुलिस अधीक्षक नगर “नितेश सिंह” व क्षेत्राधिकारी नगर “विवेक जावला” के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर विन्ध्याचल पुलिस ने दो चार पहिया वाहनों (MP 17 CD 2261 और MP 17 ZF 4401) को रोककर दो लोगों को पकड़ा। उनकी पहचान जितेन्द्र साकेत उर्फ जीतू और संदीप साकेत उर्फ भानू के रूप में हुई, जो मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनकी गाड़ियों की तलाशी ली तो उनमें 100 किलो अवैध गांजा मिला। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया । गांजा तस्करी में इस्तेमाल किए गए दो बोलेरो वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। पकड़े गये अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे अन्य प्रदेश से बोलेरो वाहनों में छिपाकर गांजा लादकर मीरजापुर व आसपास के जनपदों में स्पलाई के लिये ले जा रहे थे, इस दौरान पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया । गांजा बेच कर प्राप्त पैसे को आपस में बांटकर भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ लेते है ।