Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और रिक्रूट आरक्षियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस अवसर पर माँ विंध्यवासिनी सभागार में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण भी देखा गया। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह अमर गीत भारत की एकता, त्याग और देशभक्ति का प्रतीक है। पुलिस कर्मियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत गाकर मातृभूमि के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर ने सभी में राष्ट्रीय चेतना और देशप्रेम की भावना को और प्रबल किया।