20 रूपए की मिर्च के लिए दुकानदार ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

LAKHIMPUR KHERI NEWS: गोला कोतवाली इलाके की है।जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की एक दुकानदार से 20 रुपये की मिर्च को लेकर बहस हुई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि वह पास की दुकान से नमकीन लेना गया था, रास्ते में पड़ोस के ही एक दुकानदार ने उसे रोक लिया और मिर्च के 20 रुपये मांगने लगा।जबकि युवक कह रहा था कि उसने मिर्च ली ही नहीं तो पैसे किस बात के बस इसी बात पर दुकानदार और युवक में बहस होने लगी। दुकानदार ने युवक को पकड़ लिया और कमरे में बंद कर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। पिटाई से बुरी तरह घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिर उसकी मौत हो गई। घटना 27 अक्टूबर की है इस मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई थी। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं की.मौत के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई वहीं युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर, घटना की जांच शुरू कर दी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *