खंभारखेडा गोला चीनी मिल ने जारी किया इन्डेन्ट

LAKHIMPUR KHERI NEWS: खंभारखेडा ( लखीमपुर) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड खंभारखेडा, गोला द्वारा पेराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ 10 नवम्बर 2025 दिन सोमवार से होने जा रहा है। इसी क्रम में खंभारखेडा, गोला चीनी मिल द्वारा गन्ना इन्डेन्ट कर जारी कर दिया गया। इन्डेन्ट का पूजन खंभारखेडा के केन हेड पुष्पेन्द्र ढाका व गोला के केन हेड पी एस चतुर्वेदी  ने किया ,पूजन मिल परिसर में स्थापित  मन्दिर के मुख्य पुजारीयो द्वारा विधिविधान एवं वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न कराया गया। केन हेड पुष्पेन्द्र ढाका एवं पी एस चतुर्वेदी  ने किसानों से अपील की है कि एस एम एस के माध्यम से पर्ची मिल जाने पर ही अपना गन्ना काटे व निर्धारित तिथि पर साफ सुथरा व ताजा गन्ना मिल में आपूर्ति करें। इस मौके  पर खंभारखेडा यूनिट हेड अवधेश गुप्ता, गोला के युनिट हेड राकेश यादव ने बताया कि मिल क्षेत्र के समस्त क्रयकेन्द्र स्थापित हो चुके है तथा मिल चलाने की समस्त तैयारियां पूरी हो चुकी है। इन्डेन्ट पूजन गन्ना विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों सहित आई. टी. हेड ,विभागाध्यक्ष लैब व अन्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *