अपने दम पर सरजू नदी पर लगभग सौ मीटर लम्बा लकड़ी का अस्थायी बनाया ग्रामिणो ने

LAKHIMPUR KHERI NEWS: साथी हाथ बढ़ाना, एक अकेला थक जाएगा मिलकर बोझ उठाना. एक फिल्म के इस गीत की पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए मांझा के ग्रामीणों ने सौ मीटर लंबा लकड़ी का पुल तैयार कर डाला। जज्बे की स्याही से’ ग्रामीणों द्वारा इस लिखी गई इस इबारत को लोग सलाम कर रहे हैं। कहते हैं कि मजबूत हौसला हो और समाज के लिये कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो बड़ी से बड़ी रुकावट दूर की जा सकती है। निघासन तहसील की ग्राम पंचायत मांझा के लोगों ने इसे साबित किया है। सरकारों की  अनदेखी के बाद अपने दम पर सरजू नदी पर लगभग सौ मीटर लम्बा लकड़ी का अस्थायी लेकिन मजबूत पुल बनाकर तैयार कर दिया। जिससे अब एक घंटे की दूरी 10 मिनट में तय की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *