Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: शुक्रवार को “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व मुकेश कुमार, गौतम द्वितीय कमान अधिकारी 70वीं वाहिनी एसएसबी लखीमपुर खीरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त बल कर्मियों ने एकजुट होकर राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन किया, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति की भावना गूंज उठी।कार्यक्रम के दौरान श्री मुकेश कुमार गौतम कार्यवाहक कमांडंट 70वीं वाहिनी एसएसबी लखीपुर खीरी ने बल कर्मियों को “वंदे मातरम” गीत के ऐतिहासिक महत्व, इसकी रचना की पृष्ठभूमि तथा स्वतंत्रता आंदोलन में इसके योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति हमारे सम्मान, त्याग और समर्पण की प्रतीक भावना है।”इसके उपरांत सभी बल कर्मियों ने सुबह 10:35 बजे कॉन्फ्रेंस हॉल में एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लाइव संबोधन उत्साहपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन में राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास और जन-जन में देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाने के संदेश को सभी ने ध्यानपूर्वक ग्रहण किया।इस अवसर पर बल परिसर में “वंदे मातरम” से संबंधित बैनर, पोस्टर एवं होर्डिंग्स भी लगाए गए, जिससे कार्यक्रम स्थल का वातावरण पूर्णतः राष्ट्रप्रेम से परिपूर्ण रहा।अंत में श्री मुकेश कुमार गौतम कार्यवाहक कमांडंट 70वीं वाहिनी एसएसबी लखीपुर खीरी ने सभी बल कर्मियों को एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सदैव राष्ट्र सेवा में तत्पर रहने का संदेश दिया।