Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: ईसानगर थाना क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की शाम को घर के बाहर दुकान पर बैठी 10 वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने और परिजनों के दौड़ने पर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।धौरहरा वन रेंज के लखनीपुर मिलिक के निवासी निशा (10 वर्ष) पुत्री कधई गुरुवार की शाम घर के बाहर बने गुमटी वाली दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान खेत से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। निशा के चीखने और आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़ खेतों की ओर भाग गया। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।परिजनों ने घायल बच्ची को आनन-फानन में सीएचसी ईसानगर लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची के शरीर पर गहरे नाखून और दांतों के निशान हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया घायल बच्ची का इलाज चल रहा है। क्षेत्र में कैमरे लगाए गए हैं और पिंजड़ा लगाने की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।