राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कैरियर मेले का हुआ आयोजन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मोहम्मदी खीरी नगर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कैरियर मेले का आयोजन हुआ।मेले का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष ने फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य वीना कुमारी ने बताया कैरीयर मेले का आयोजन विद्यालय में संपन्न हुआ है।मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा छात्रों को शिक्षित होकर विभिन्न क्षेत्रों में अपना कैरियर बनाना चाहिए ताकि समाज के अन्य बच्चे उनसे प्रेरित हो सके क्योंकि एक शिक्षित बेटी दो परिवार का कल्याण करती है।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों के द्वारा स्वनिर्मित विविध क्षेत्रों को दर्शाने वाले मॉडल है।कार्यक्रम में डॉक्टर सोनी यादव आंचल गुप्ता रुबीना जैदी तहसील नोडल अधिकारी गोविंद झा ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान लता राठौर सुमन श्रीवास्तव शक्ति कल्पना सीमा परिचारक दानबहादुर सहित सैकड़ो की संख्या में छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *