Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: विद्या भारती विद्यालय पण्डित दीन दयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या इण्टर कॉलेज (यू०पी० बोर्ड) में “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 7 नवंबर 2025 से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव के तहत, एक सामूहिक “वंदे मातरम्” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति की भावना जगाने के लिए जनसमूह द्वारा राष्ट्रगीत का गायन हुआ, ताकि नई पीढ़ी में गर्व की भावना और राष्ट्रप्रेम जागृत हो सके। राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, देशव्यापी स्तर पर एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ 7 नवंबर 2025 को किया गया है। इस पावन अवसर पर, हम सभी को अपनी मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और राष्ट्रप्रेम की भावना को पुनर्जीवित करने का अवसर मिला है। राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन उपस्थित भैया बहन एवं आचार्यगण के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक श्री विमल अग्रवाल एवं सहप्रबन्धक श्री रवि भूषण साहनी ने अपना अमूल्य समय दिया। प्रधानाचार्य डॉ० योगेन्द्र प्रताप सिंह ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि “यह गीत हमें हमारी जड़ों और उस बलिदान की याद दिलाता है जिसके बल पर हमें आज़ादी मिली है। हमें इस गीत की भावना को अपने जीवन में उतारना चाहिए।” हम आप सभी से वर्षभर चलने वाले आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह करते हैं।