बोधगया से पहुंचे बौद्ध धर्मगुरु ने थाई परम्परा के अनुसार दी श्रद्धांजलि

KUSHINAGAR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध तीर्थ कुशीनगर बोधगया से पहुंचे थाई बौद्ध धर्म गुरु सहित भिक्षुओं ने थाई परम्परा के अनुसार विशेष पूजन कर दिवंगत भिक्षु ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को वर्मी बुद्ध बिहार के मुख्य मंदिर में दिवंगत भंते एबी ज्ञानेश्वर के पार्थिव शरीर का दर्शन और श्रद्धांजलि देने का क्रम आठवें दिन जारी रहा। बोधगया से पहुंचे थाई बौद्ध धर्म गुरु फ्राख़्रू सारिपरियतविसुत के नेतृत्व और कुशीनगर थाई मोनेस्ट्री के प्रमुख डॉ पी सोम पोंग के निर्देशन में भिक्षु डॉ कितिफान, पी पविन, पी नलोंग, पी अनुवत सहित थाई भिक्षुओं ने विशेष पूजन किया। बौद्ध धर्म गुरु फ्राख़्रू ने पुस्तिका में शोक संवेदना लिखते हुए कहा कि भंते ने बुद्ध की करुणा, मैत्री, शांति की शिक्षाओं का विश्व के देशों में प्रसार किया। इस दौरान भंते डॉ नन्द रतन, भंते नंदिका, भंते अशोक, भंते शील प्रकाश, भंते आलोक, भंते उपाली, भंते सागरा के अलावे राम नगीना, अंबिकेश त्रिपाठी, ओम प्रकाश कुशवाहा, विवेक कुमार गोंड सहित श्रद्धालु मौजूद थे। श्रद्धांजलि देने के क्रम में म्यांमार, थाइलैंड, वियतनाम, श्रीलंका, कोरिया सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु लगातार आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *