ब्लाक स्तरीय खेलकूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय महूई बुजुर्ग के छात्रों ने जीते ट्राफी और मेडल

KUSHINAGAR NEWS: हाटा ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय धूसी टोला महूई बुजुर्ग के छात्र छात्राओं ने गुरुवार को आयोजित ब्लाक स्तरीय  बाल क्रीड़ा एवं खेलकूद   प्रतियोगिता में मानचित्र,श्रुतिलेख , ताइक्वांडो और दौड़ में मेडल और ट्राफी  जीत कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। विधालय पर पहुंचने पर विधालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह, शिक्षक जयंत सिंह,देवराज प्रसाद,अर्चना विश्वकर्मा ने इन खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाते हुए इनका स्वागत किया।  प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि हमारे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया और मेडम और सिल्ड पाकर बिधालय का नाम रोशन किया है हम अपने विधालय के बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल  में बढ़ावा देने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम दिनेश सिंह,मंत्री रामप्रवेश यादव,जूनियर शिक्षक  संघ के अध्यक्ष देवानंद धर दुबे,व्यायाम शिक्षक योगेन्द्र सिंह ,प्रधान प्रतिनिधि कमलेश चौधरी  आदि ने सफल बच्चों को बधाई दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *