Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) बलरामपुर जिले के पचपेड़वा विकास खंड के परसा गांव निवासी गुरु प्रसाद ने मजगवां की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) प्रियंका यादव पर जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। गुरु प्रसाद ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई है।
गुरु प्रसाद का आरोप है कि सीएचओ प्रियंका यादव उनके बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए 1000 रुपये की मांग कर रही थीं। उन्होंने 700 रुपये देने की पेशकश की, लेकिन सीएचओ ने प्रमाणपत्र नहीं बनाया। इस संबंध में सीएचओ प्रियंका यादव ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि बच्चे का जन्म घर पर हुआ था, जिसके कारण वह जन्म प्रमाणपत्र जारी नहीं कर सकतीं।