विद्यालय में पंजीयन 1400,  उपस्थित विद्यार्थी मिले मात्र 12 जेडी आर एन विश्वकर्मा ने सख्त कारवाई का दिया आदेश

PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज जिले के स्कूलों का सच जानने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) आरएन विश्वकर्मा शुक्रवार को औचक निरीक्षण पर निकले तो चैकाने वाले तथ्य सामने आए। जेडी आर एन विश्वकर्मा अपराह्न करीब एक बजे बाला प्रसाद कुशवाहा इंटर कालेज पहुंचे तो वहां पर मकक्षा छह से 12वीं तक के मात्र 12 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि यहां 1400 से अधिक छात्र, छात्राएं पंजीकृत थे। प्रधानाचार्य भी अनुपस्थित रहे, हालांकि कुछ देर बाद प्रधानाचार्य वहा आ गए। उन्होंने बताया कि किसी कार्य से परिसर के बाहर गए थे। परिसर में साफ सफाई की भी स्थिति असंतोषजनक रही। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में जटा शंकर, सुनील कुमार, सविता, राजेश यादव (सभी आउटसोर्सिंग), जंग बहादुर (नियमित) तथा विद्या भूषण (नियमित) ही उपस्थित पाए गए। शेष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित रहे। वहां पठन -पाठन का कोई माहौल नहीं मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया है कि संबंधित विद्यालय प्रबंधक ध् प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण लें और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अनुपस्थित कर्मियों का वेतन भी रोका जाए। इसके पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक किसान इंटर कालेज, सरपतीपुर पहुंचे। वहां भी छात्र संख्या बहुत कम मिलीद्ध प्रधानाचार्य ने बताया कि छह नवंबर तक आंतरिक परीक्षाएं कराई गईं, इसी वजह से विद्यार्थियों की उपस्थिति कम है। उन्हें निर्देशित किया गया कि अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियें के अभिभावकों से संपर्क करें और उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। पठन पाठन भी मासिक कार्ययोजना के अनुरूप करें। हनुमान इंटर कालेज, लाहुरपुर में दोपहर करीब 12 बजे हुए निरीक्षण में छात्र संख्या संतोषजनक रही। शिक्षण भी निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार मिला। कुछ ऐसा ही सरदार भगत सिंह इंटर कालेज, सैदाबाद व राजकीय बालिका इंटर कालेज सैदाबाद का हाल रहा। यहां सब कुछ सामान्य मिला। शिक्षण भी निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार हो रहा था। विद्यालय में आंतरिक परीक्षाएं भी समयबद्ध तरीके से कराई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *