भिषेक,आशीष, राज सिंह, पुण्डरीक दुबे, शिवांश ने मारी बाजी, सम्मानित

PRAYAGRAJ NEWS: सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, सर्वोदय नगर, भरद्वाजपुरम, प्रयागराज में आयोजित ष्आधुनिक शिक्षा नीति में प्रौद्योगिकी की महती भूमिका  विषय में निबन्ध प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र, छात्राओं को आज सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चरणों में पुष्पार्चन एवं दीपार्चन से हुआ। विद्वत परिषद के  सदस्य सतीश कुमार गुप्ता ने आये हुये अतिथियों का परिचय एवं सम्मान कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुरेश चन्द्र तिवारी एवं भारतीय सांस्कृतिक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश दुबे ने मुख्य अतिथि आईटी हेड आईआईआईटी मनीष कुमार ,  विशिष्ट अतिथि शीतल प्रसाद गौड़ मुख्य स्थायी अधिवक्ता, हाईकोर्ट को श्रीफल एवं अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त छात्र, छात्राओं को सम्मानित किया।
प्रथम अभिषेक यादव ज्वाला देवी, सिविल लाइन्स, प्रथम आशीष कुमारज्वाला देवी , सिविल लाइन्स द्वितीय राज सिंह ज्वाला देवी सिविल लाइन्स, द्वितीय पुण्डरीक दुबे ज्वाला देवी , सिविल लाइन्स तृतीय शिवांश चैरसिया  ज्वाला देवी गंगापुरी, तृतीय हिमांशु त्रिपाठी
सरस्वती विद्या मन्दिर, सर्वोदय नगर सांत्वना पुरस्कार सौम्या त्रिपाठी ज्वाला देवी गंगा पुरी,  प्राची वर्मा ज्वाला देवी, गंगापुरी, नितिन मिश्र ज्वाला देवी  सिविल लाइन्स को दिया गया। विशिष्ट अतिथि शीतल जी ने प्रौद्योगिकी शिक्षा की विशेषताएं बताई । मुख्य अतिथि मनीष जी ने  रोबोटिक लैब को विस्तार से समझाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र तिवारी ने आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राहिनी सोलर के ओनर  विकास मिश्र  एवं विद्यालय के सभी आचार्य  उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *