Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में अपराध, अपराधियों की रोकथाम के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर कमिश्नरेट प्रयागराज,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यमुनानगर व सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र के कुशल नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस टीम के उ०नि०नितेश सिंह व का० अमरनाथ सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अजय बिन्द पुत्र गुड्डू बिन्द निवासी ग्राम नीबी बाना घूरपुर जनपद प्रयागराज उम्र करीब 20 वर्ष को 6 नवंबर 2025 को समय लगभग 11.25 बजे को छिउकी स्टेशन जाने वाले ओवरब्रिज से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के अनुसार 28 अगस्त 2025 को आवेदिका प्रमिला सोनकर पत्नी स्व० फूलचन्द्र सोनकर निवासिनी मसिका थाना औ० क्षेत्र प्रयागराज द्वारा लिखित तहरीरी सूचना दी गई थी कि, 27 अगस्त 2025 को प्रार्थिनी की पुत्री अंश उम्र करीब 17 वर्ष को 27 अगस्त 2025 को समय लगभग सायं 5 बजे अभियुक्त अजय बिन्द द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 133/25 धारा 137(2)/87 ठछै बनाम अजय बिन्द पुत्र गुड्डू बिन्द निवासी नीबी, थाना पुरपुर प्रयागराज के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। बरामदगी पीडिता, बयान पीडिता अन्तर्गत धारा 180 बीएनएसएस व 183 बीएनएसएस से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस 5/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई। थाना औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस टीम के अथक प्रयास से अभियुक्त अजय बिन्द पुत्र गुड्डू बिन्द को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि, मैं और श्वेता (काल्पनिक नाम) एक दूसरे से प्यार करते हैं।श्वेता (काल्पनिक नाम) के घरवाले हमारी शादी के लिए तैयार नहीं हैं और वह हमें एक साथ नहीं रहने देना चाहते हैं इसलिए हम दोनो यहाँ से भाग गये थे। फिर उसकी माँ द्वारा बहला फुसला कर उसे वापस बुला लिया गया था। मुझे पता चला था कि मेरे विरूद्ध थाने पर मुकदमा दर्ज हो गया है इसलिए गिरफ्तारी से बचने के लिए मैं छिपकर छत्तीसगढ़ में रह रहा था। यहाँ अपने घर आया था और अपने वकील से मिलने जा रहा था कि पुलिस ने हमको पकड लिया है। साहब जानबुझ कर मैंने कोई गलती नहीं की है। इस प्रकार अपनी गलती की माफी मांगते हुए वह अपनी सफाई अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में देना बता रहा है।