Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महामण्डलेश्वर यामाई ममतानंद गिरि का आगमन होगा 25 दिसंबर को महामण्डलेश्वर यामाई ममतानंद गिरि माघ मेला में करेगी विशेष पूजन, हवन
PRAYAGRAJ NEWS: किन्नर अखाड़ा तीर्थराज प्रयागराज में तीन जनवरी 2026 पौष पूर्णिमा से संगम की रेती पर कल्पवास शुरू करने जा रहा है, जो माघी पूर्णिमा तक जारी रहेगा। किन्नर अखाडा के आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महामण्डलेश्वर 1008 श्रीयामाई ममतानंद गिरि महराज (सिने स्टार ममता कुलकर्णी), अंतर्राष्ट्रीय महामण्डलेश्वर डा शिवप्रिया,
महामण्डलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरि सहित अन्य पदाधिकारियों का आगमन 25 दिसंबर को प्रयागराज में हो जाएगा। आचार्य महामण्डलेश्वर सहित सभी महामण्डलेश्वर, मण्डलेश्वर, पीठाधीश्वर, महंत, श्रीमहंत सहित बडी संख्या में शिष्य माघ मेला के ओल्ड जीटी रोड, संगम लोवर मार्ग पर लगने वाले शिविर में एक जनवरी 2026 को पहुंच जाएगे। किन्नर अखाड़ा के संरक्षक महंत दुर्गादास महराज ने आज बताया कि आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महामण्डलेश्वर 1008 श्रीयामाई ममतानंद गिरि महराज (सिने स्टार ममता कुलकर्णी) माघ मास के दौरान शिविर में रहकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होगे। उन्होंने बताया कि महामण्डलेश्वर 1008 श्रीयामाई ममतानंद गिरि महराज (सिने स्टार ममता कुलकर्णी) माघ मेले के दौरान शिविर में सनातन धर्म के करोडो लोगों के उन्नति और विश्व कल्याण के लिए विशेष हवन, पूजन करेगी। किन्नर अखाड़ा के संरक्षक महंत दुर्गादास महराज ने बताया कि माघ मेला में किन्नर अखाड़ा के शिविर में पूजन, कथा, हवन, भण्डारा सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि माघ मेला में लगे शिविर में उप्र, बिहार, एमपी, झारखण्ड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैण्ड, उडीसा, पश्चिम बंगाल, असम सहित अन्य प्रदेश के किन्नर संत, महात्मा और बडी संख्या में उनके शिष्य शामिल होगे और माहभर संगम की रेती में रहकर कल्पवास करेगे।