Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: बी.ए.एल.एल.बी. (ऑनर्स), विधि विभाग, सी. एम. पी. डिग्री कॉलेज, प्रयागराज द्वारा आयोजित “सी. एम. पी. नेशनल सोशियो-लीगल एस्से राइटिंग कम्पटीशन, 2025” के फाइनल राउंड का सफल समापन 7 नवम्बर, 2025 को हुआ। प्रतियोगिता का विषय था कृ “स्वर्णिम वर्षों में न्यायरू भारत के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक, नैतिक एवं नीतिगत आयामों की समीक्षा।”
कार्यक्रम में भारत की तीव्र गति से वृद्ध होती जनसंख्या से जुड़ी चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। प्रस्तुतियों में यह तथ्य उजागर हुआ कि वर्ष 2050 तक प्रत्येक पाँचवाँ भारतीय 60 वर्ष से अधिक आयु का होगा। लॉन्गिट्यूडिनल एजिंग स्टडी इन इंडिया (स्।ैप्), 2021 का उल्लेख करते हुए बताया गया कि लगभग 3ः बुजुर्ग किसी न किसी प्रकार के दुराचार का शिकार होते हैं, जबकि लगभग 57ः बुजुर्ग अपने साथ दुर्व्यवहार की अनुभूति करते हैं, जो विधिक एवं नीतिगत हस्तक्षेप की आवश्यकता को रेखांकित करता है।