Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: जनपद के केराकत तहसील क्षेत्र के उपामचंदपुर पराना गाँव की रहने वाली शांति देवी नामक महिला ने कुछ दबंग व्यक्तियों पर उसकी आबादी भूमि पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्रार्थिनी के अनुसार, उक्त लोग उसकी भूमि पर जबरन ईंट रखकर निर्माण कार्य शुरू कर दिए। जब शांति देवी ने इसका विरोध किया तो आरोपी राजनाथ, विकास, बबूर, आकाश, समला देवी, चंपा देवी व शब्बो नामक लोगों ने गालियाँ दीं और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
घटना के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए शांति देवी ने अब पुलिस अधीक्षक जौनपुर से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित दबंग प्रवृत्ति के हैं और उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण वह खुलेआम धमकी देते हैं।