Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

भाजपा नेता हीरालाल पहुँचे मंझनपुर, जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा पत्र
KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत सिराथू क्षेत्र में लम्बे समय से लंबित चल रही राशन कार्ड संबंधी समस्याओं के निस्तारण को लेकर दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हीरालाल शुक्रवार को मंझनपुर पहुंचे। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से भेंट कर नगर पंचायत के दर्जनों पात्र लाभार्थियों के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित कर उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की।हीरालाल ने अधिकारियों को सौंपे गए पत्र में स्पष्ट किया कि सिराथू नगर पंचायत के कई गरीब, दिव्यांग एवं जरूरतमंद परिवार तकनीकी कारणों से आज भी राशन कार्ड से वंचित हैं, जिसके कारण उन्हें सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से आग्रह किया कि सभी पात्र व्यक्तियों का सत्यापन कर जल्द से जल्द उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएं।भाजपा नेता हीरालाल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी गरीब परिवार योजनाओं से वंचित न रहे। प्रशासन को भी इस दिशा में तत्परता दिखानी चाहिए ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।