Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: हथगाम शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत मोहलिया कंपोजिट विद्यालय में समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में संदर्भ दाताओं द्वारा दिव्यांगता के विभिन्न प्रकारों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही दिव्यांग बच्चों की पहचान, विद्यालय में नामांकन और ठहराव से संबंधित विषयों पर भी जानकारी दी गई। इस दौरान यूडीआईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया तथा कैलीपर, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर और बैसाखी जैसी सहायक उपकरणों के वितरण के बारे में भी बताया गया। अभिभावकों को यह भी अवगत कराया गया कि विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग बालिकाओं को प्रति वर्ष ₹2000 स्टाइपेंड और बालकों को ₹6000 एस्कॉर्ट अलाउंस के रूप में दिया जाता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शाहीन तबस्सुम ने अभिभावकों से अपील की कि वे दिव्यांग बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। रिसोर्स पर्सन कवि शिवशरण बंधु ने नामांकन पर विशेष चर्चा की और समावेशी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, शिक्षक शिव लखन साहू, शिक्षामित्र वीर सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती मनीषा देवी, रेशमा बेगम सहित संदर्भ दाता अजमेर सिंह, सूर्यमणि गुप्ता और कमल नारायण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चंदा देवी, मोहम्मद फजल, गुलशन सहित पचास से अधिक अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।