आदर्श जनता इंटर कॉलेज औंग में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान आयोजित

धैर्य और सतर्कता ही सुरक्षा की कुंजी: फिरोज़ खान

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देशानुसार वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट त्रिवेणी संगम हाइवे प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन द्वारा आदर्श जनता इंटर कॉलेज औंग में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी गई। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित फिरोज़ खान ने कहा कि हमें धैर्य रखकर वाहन चलाना चाहिए। वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन न करना दुर्घटना का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक बनकर सुरक्षित यात्रा करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। वहीं त्रिवेणी संगम हाइवे प्रा. लि. के प्रतिनिधि फैय्याज आलम ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने बताया कि संस्था का लक्ष्य उत्तर प्रदेश राज्य को सड़क दुर्घटनामुक्त प्रदेश बनाना है ताकि आमजन सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक हो सकें। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रूट पेट्रोलिंग टीम के अतुल श्रीवास्तव, श्याम बाबू, मोहित सहित विद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *