Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: जनपद के बिंदकी नगर स्थित ललौली चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दो युवकों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का यह वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो में दो युवक एक-दूसरे से मारपीट करते हुए साफ दिख रहे हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना में शामिल युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।