शिवपुर क्लब वाराणसी फाइनल में

फोटो: सैयद असद कासिम स्मृति राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट में शुभम यादव को मैन ऑफ द मैच देते पूर्व क्रिकेटर शाहिद अस्करी
PRAYAGRAJ NEWS: शिवपुर क्लब वाराणसी ने दौलत हुसैन इंटर कॉलेज प्रयागराज को संघर्षपूर्ण मुकाबले में एक विकेट से हराकर असद कासिम स्मृति राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका मुकाबला रविवार को गोपाल दास क्लब से होगा। शिवपुर क्लब के शुभम यादव (67 रन नाबाद, 67 गेंद, नौ चौके, एक छक्का) और तेजस सिंह (7-1-23-4) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टॉस हारकर पहले खेलते हुए दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन (सुहेब खान 32, अमीन इब्ने मोइन 27, मोहम्मद हम्माद 26, उमर तबरेज 22 नाबाद, तेजस सिंह 4/23, नमन सिंह 1/11, शिवम यादव 1/31, शुभम यादव 1/38) बनाए। जवाब में शिवपुरी क्लब वाराणसी में 34.2 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन (शुभम यादव 67 नाबाद, संस्कार 30, मोहम्मद अहमद 22, अभय राज यादव 3/28, अब्दुल्ला हसन 1/13, अभय गौतम 1/32, मोहम्मद हमदान 1/37) बना लिए। शुभम यादव को पूर्व क्रिकेटर एवं समाजसेवी शाहिद अस्करी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में सुधीर सोनकर व मोहम्मद नबी ने अंपायरिंग एवं खुर्शीद अहमद एवं मोहम्मद सैफ ने स्कोरिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *