वेदांशू प्रजापति ने जन्मदिन पर बांटी खुशियाँ, बच्चों को दी शैक्षणिक सामग्री

खखरेरू के समाजसेवी वेदांशू प्रजापति ने जन्मदिन पर दिखाई मानवता की मिसाल
FATEHPUR NEWS: नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नंबर 10 (सुखदेव, प्रतापपुर, महेडी) निवासी समाजसेवी वेदांशू प्रजापति ने अपने जन्मदिन पर एक मिसाल पेश की। उन्होंने दिन को सेवा और संवेदना के रूप में मनाते हुए प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर और लोहारपुर में बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल, रबड़, कटर, मिष्ठान और फल वितरित किए। इस मौके पर बच्चों ने समाजसेवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वेदांशू प्रजापति ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से खागा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गरीब और असहाय बच्चों को शैक्षणिक सामग्री व आवश्यक वस्तुएं वितरित करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, ताकि समाज में सेवा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिले। उन्होंने लोगों से अपील की कि जन्मदिन पर केक काटना ठीक है, लेकिन चेहरों पर केक लगाना और स्प्रे का प्रयोग करना नुकसानदायक है। कई बार ऐसे कृत्य हादसों का कारण बन जाते हैं।
वेदांशू प्रजापति ने कहा कि अगर हम अपने जन्मदिन पर किसी जरूरतमंद की मदद करें तो उसका आशीर्वाद जीवनभर याद रहता है। यही सच्चा उत्सव और सच्ची खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *