Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चला जनजागरूकता अभियान
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत शनिवार को जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों और एण्टी रोमियो टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इस दौरान शासन एवं पुलिस विभाग की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस सेवा 108, और स्वास्थ्य सेवा 102 की उपयोगिता समझाई गई। एंटी रोमियो टीम ने मोबाइल में पैनिक बटन और आपातकालीन कॉल का डेमो देकर महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक किया।