Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी(बीएसए) डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय तिलगोड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए नामांकित 142 बच्चों के सापेक्ष 113 बच्चे उपस्थित रहे विद्यालय में सत्र परीक्षा कंपोजिट ग्रांट, डीबीटी योजना, वंदे भारत उत्सव, निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के तहत सभी बच्चों में दक्षताएं प्राप्त करने की समीक्षा की और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को निपुण विद्यालय बनाने के लिए भरसक प्रयास करने के लिए आदेशित किया विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था विद्यालय का अनुशासन ठीक पाया गया विद्यालय में प्रधानाध्यापक डॉ राम नेवाज सिंह की निगरानी में बच्चों के बीच श्रुति लेख प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी हिंदी श्रुतिलेख प्रतियोगिता में अतुल को प्रथम स्थान मानसी को द्वितीय स्थान और शिवानी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ वही अंग्रेजी श्रुतलेख प्रतियोगिता में आकृति सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ इन सभी बच्चों को बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा द्वारा बैग देकर सम्मानित किया गया और सभी बच्चों को इन पुरस्कृत बच्चों से सीख लेने के लिए प्रेरित किया सभी बच्चों को विद्याज्ञान नवोदय प्रवेश परीक्षा अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया सभी बच्चों को नियमित विद्यालय आकर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।