बौद्ध नगर में मानक से कम गुणवत्ता का काम—घटिया सामग्री का प्रयोग  हो रहा निर्माण

KAUSAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के वार्ड संख्या 5 बौद्ध नगर में लगभग 31 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लेकिन इसी परियोजना पर सभासद गोलू मौर्य ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से तुरंत जांच की मांग की है।सभासद का कहना है कि भारी भरकम बजट के बावजूद निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। आरोप है कि नाली निर्माण में घटिया सामग्री, बिना किसी तकनीकी पर्यवेक्षण के काम कराया जा रहा है, जो सीधा-सीधा भ्रष्टाचार की ओर संकेत करता है। गोलू मौर्य ने कहा कि जनता के पैसों से हो रहा यह निर्माण अगर अभी ही गुणवत्ता पर खरा नहीं उतर रहा, तो बरसात में नाली उफनने और टूटने का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि निर्माण स्थल का निरीक्षण कर गुणवत्ता परीक्षण कराया जाए और जो भी जिम्मेदार हों, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। स्थानीय नागरिकों ने भी सभासद की बात का समर्थन करते हुए कहा कि 31 लाख रुपये की परियोजना में इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। अब क्षेत्र के लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *