Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई , पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है । पईसा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र स्व गौरी शंकर ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गुरुवार की दोपहर विपक्षी द्वारा रास्ते में मवेशी बांधने के लिए खूंटा गाड़ दिया । धर्मेंद्र का आरोप है कि जिसका विरोध करने पर विपक्षी लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमे वाह और बीच बचाव के लिए आया भांजा पवन कुमार के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे । पीड़ित की शिकायत पर पईसा पुलिस ने गोरेलाल, धनंजय, अभय व फूलमती के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।